पटनाः युवकों ने तमंचे के बल पर 4 महिला डांसरों के साथ पहले किया डांस, फिर की दुष्कर्म की कोशिश

Edited By Diksha kanojia, Updated: 06 Dec, 2020 12:54 PM

youths try to rape 4 female dancers on the strength of the gun

बिहार के पटना जिले में अपराधियों के बेखौफ होने का एक और मामला सामने आया है। तमंचे के बल पर बिहार और बंगाल से लाई हुई महिला डांसरों को जबरन नचाया गया।

 

 

पटनाः बिहार के पटना जिले में अपराधियों के बेखौफ होने का एक और मामला सामने आया है। तमंचे के बल पर बिहार और बंगाल से लाई हुई महिला डांसरों को जबरन नचाया गया। साथ ही उनके साथ दुष्कर्म की भी कोशिश की गई लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपराधियों की इन कोशिशों को नाकाम कर 5 को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, उन 5 युवकों में से एक युवक के जन्मदिन के मौके पर डांस का कार्यक्रम रखा गया। इस पर उन्होंने कुछ बिहार और कुछ बंगाल से लड़कियां मंगवाई और इसके बाद उन्हें सुनसान जगह पर ले गए। इसके बाद युवकों ने तमंचे के बल पर लड़कियों को नाचने को कहा, लेकिन जब लड़कियों ने नाचने से मना कर दिया तो उन्होंने लड़कियों के साथ मारपीट की और साथ ही दुष्कर्म का प्रयास भी किया। इधर उन लड़कियों में से एक ने अपनी सूझ-बूझ दिखाकर पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवकों को काबू किया।

बता दें कि ग्रामीणों ने बताया कि फतुहा उप प्रमुख सहित आधा दर्जन लोग भूमाफिया का काम करते हैं और अक्सर यह लोग इस गांव में सुनसान जगहों पर नर्तकियों को किसी न किसी बहाने लाकर रात भर नृत्य का आनंद उठाते हैं। साथ ही शराब पीकर फायरिंग भी करते थे पर पुलिस को कभी इसकी भनक तक नहीं लगी। वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा उन लड़कियों को उनके घर सही सलामत पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!