देवघर में 13 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 मोबाइल और 32 सिम कार्ड बरामद

Edited By Diksha kanojia, Updated: 17 Jan, 2022 01:47 PM

13 cyber criminals arrested in deoghar 21 mobiles and 32 sim cards recovered

देवघर जिले के साइबर पुलिस उपाधीक्षक सुमित प्रसाद ने एक विज्ञप्ति जारी करके जानकारी दी कि 16 जनवरी को जिले के करौं थाना क्षेत्र के ग्राम- जगाडीह एवं मोहनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम- बाबूपुर से छापेमारी करके तेरह साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया।

 

देवघरः देवघर में पुलिस ने रविवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी करके कुल 13 साइबर अपराधियों को धर दबोचा।

देवघर जिले के साइबर पुलिस उपाधीक्षक सुमित प्रसाद ने एक विज्ञप्ति जारी करके जानकारी दी कि 16 जनवरी को जिले के करौं थाना क्षेत्र के ग्राम- जगाडीह एवं मोहनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम- बाबूपुर से छापेमारी करके तेरह साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि छापेमारी उनके तथा डीएसपी मुख्यालय मंगल सिंह जामुदा के संयुक्त नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तार साइबर ठगों के पास से पुलिस ने 21 मोबाइल और 32 सिम कार्ड बरामद किये हैं। इसमें यह भी बताया गया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक काबुल मियां साइबर थाना कांड संख्या- 71/2020 का पूर्व से आरोपी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!