Edited By Khushi, Updated: 14 Mar, 2025 10:43 AM

चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाकर्मियों ने बीते गुरुवार को 2 आईईडी को निष्क्रिय किया और हथियार एवं गोला बारूद बरामद किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाकर्मियों ने बीते गुरुवार को 2 आईईडी को निष्क्रिय किया और हथियार एवं गोला बारूद बरामद किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
15 किलोग्राम और तीन किलोग्राम वजन के दो आईईडी बरामद
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और झारखंड पुलिस के जवानों की एक संयुक्त टीम ने छोटा नगरा थाना क्षेत्र के डिकू पोंगा गांव में नक्सलियों द्वारा लगाए गए 15 किलोग्राम और तीन किलोग्राम वजन के दो आईईडी बरामद किए। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटकों को निष्क्रिय कर दिया।
आशुतोष शेखर ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने टोंटो पुलिस थाना क्षेत्र के झिमिर किर गांव में नक्सलियों के हथियारों के एक भंडार का पता लगाया और वहां से एक पिस्टल, मैगजीन, सात विस्फोटक, पांच इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, 250 डेटोनेटर, 10 कार रिमोट, विस्फोटकों से भरे सात प्लास्टिक कंटेनर जब्त किए।