Edited By Khushi, Updated: 10 Mar, 2025 05:23 PM

बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की इकाई बोकारो स्टील प्लांट के बोकारो जनरल हॉस्पिटल के डीएनबी गर्ल्स हॉस्टल से पुलिस ने चिकित्सक आर्या झा का शव फंदे से झूलता हुआ बरामद किया है।
बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की इकाई बोकारो स्टील प्लांट के बोकारो जनरल हॉस्पिटल के डीएनबी गर्ल्स हॉस्टल से पुलिस ने चिकित्सक आर्या झा का शव फंदे से झूलता हुआ बरामद किया है।
बोकारो स्टील सिटी के पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन ने बताया कि चिकित्सक आर्या झा के हॉस्टल के कमरे से एक नोटशीट मिला है, जिसमें लिखा गया है वह अपने ट्रेड से संतुष्ट नहीं थी। डॉ. आर्या ने कुछ दिन पहले ही बीजीएच में डिप्लोमेट नेशनल बोडर् (डीएनबी) फस्ट ईयर में दाखिला लिया था। वह गायनेकोलॉजी में डीएनबी कर रही थी, जिससे वह संतुष्ट नहीं थी। रंजन ने बताया कि मृतका की रूम पार्टनर रविवार की रात ड्यूटी खत्म कर वापस हॉस्टल लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद पाया। काफी खटखटाने के बाद दरवाजा नहीं खुलने पर उसने हॉस्टल के अन्य चिकित्सकों को इसकी सूचना दी। दरवाजा धक्का देकर खोला गया तो आर्या झा का शव फंदे से लटका पाया गया। आर्या झा सुबह की कैजुअल्टी में ड्यूटी कर हॉस्टल के अपने कमरे में थी।
रंजन ने बताया कि डॉक्टर आर्या के पिता संजीव कुमार झा सूचना मिलने पर बोकारो पहुंच चुके हैं और उनका फर्द बयान दर्ज किया गया है। डॉक्टर आर्या समस्तीपुर की रहने वाली है। उसके पिता संजीव झा ने बताया कि आर्या अपने ट्रेड से खुश नहीं थी और उसे पढ़ने में मन नहीं लगता था।