जमेशदपुर मे 30 वर्षीय डॉक्टर ने रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

Edited By Diksha kanojia, Updated: 24 Sep, 2021 11:03 AM

30 year old doctor shot himself with revolver in jamshedpur

अधिकारी ने बताया कि एक सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर अमित कुमार ने जिले के आदित्यपुर थानाक्षेत्र स्थित अपने आवास में आत्महत्या करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि गोली की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य कुमार के कमरे में पहुंचे तो उन्हें खून से लथपथ...

 

जमेशदपुरः झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में बुधवार को 30 वर्षीय डॉक्टर ने कथित तौर पर स्वयं को रिवॉल्वर से गोली मार ली, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि एक सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर अमित कुमार ने जिले के आदित्यपुर थानाक्षेत्र स्थित अपने आवास में आत्महत्या करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि गोली की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य कुमार के कमरे में पहुंचे तो उन्हें खून से लथपथ पाया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुमार को तत्काल जमशेदपुर के टाटा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है। उन्होंने बताया कि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!