एडवोकेट गोपी कृष्ण हत्याकांड का 48 घंटे के अंदर खुलासा, पुलिस ने मुख्यारोपी के बाद 2 और लोगों को किया गिरफ्तार

Edited By Khushi, Updated: 05 Aug, 2024 11:58 AM

advocate gopi krishna murder case solved within 48 hours

रांची में शुक्रवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े वकील की हत्या कर दी थी। वहीं, पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, इसके बाद इस हत्याकांड में पुलिस ने 2 और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रांची:रांची में शुक्रवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े वकील गोपी कृष्ण की हत्या कर दी थी। वहीं, पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, इसके बाद इस हत्याकांड में पुलिस ने 2 ओर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी अनगड़ा थाना क्षेत्र से की गई है। मिली जानकारी के अनुसार वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने एक टीम का गठन किया था, जिसमें डीएसपी के अलावा सुखदेव नगर थाना प्रभारी और अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम जब अपराधियों को पकड़ने के लिए अनगड़ा पहुंची तो अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी रोशन मुंडा के पैर पर गोली लगी है। उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपी का सहयोगी पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहा। बाद में मुख्य आरोपी रोशन की निशानदेही पर पुलिस ने उसके सहयोगी को रांची जिले के सिल्ली थाना क्षेत्र से पकड़ लिया लिया। इन दोनों को शरण देने वाले संदीप मुंडा को भी गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, दो गोली के अलावा मैगजीन भी बरामद किया गया है। वहीं, पुलिस अफसरों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एक-दो दिन के भीतर हत्या की वजह सामने आ जाएगी। बता दें कि अधिवक्ता की हत्या के बाद रांची के अधिवक्ता काफी रोष में थे और उन्होंने पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दे रखा था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर राहत की सांस ली।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!