8 जुलाई को बहुमत परीक्षण में शामिल होने के लिए आलमगीर आलम ने PMLA कोर्ट से मांगी अनुमति

Edited By Khushi, Updated: 06 Jul, 2024 06:32 PM

alamgir alam seeks permission from pmla court to attend

टेंडर कार्य आवंटन के बाद कमीशन घोटाला मामले में आलमगीर आलम ने पीएमएलए कोर्ट से विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने के लिए अनुमति मांगी।

रांची: टेंडर कार्य आवंटन के बाद कमीशन घोटाला मामले में आलमगीर आलम ने पीएमएलए कोर्ट से विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने के लिए अनुमति मांगी।

बता दें कि विधानसभा का विशेष सत्र के दिन हेमंत सरकार अपनी सरकार की बहुमत साबित करेगी। बहुमत परीक्षण में शामिल होने के लिए ही आलमगीर आलम ने पीएमएलए कोर्ट से अनुमति मांगी है। आलमगीर आलम ने पूर्व में जेल में बंद विधायकों को विशेष सत्र में उपस्थित होने की कोर्ट की इजाजत का हवाला भी दिया है। वहीं, इस मामले में 8 जुलाई को ही सुनवाई होगी।

बता दें कि ईडी ने उन्हें टेंडर घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था। उनके आप्त सचिव और सचिव के सहयोगी के ठिकाने से 32 करोड़ रुपए से अधिक नगद राशि बराबर की गई थी। फिलहाल वो न्यायिक हिरासत में होटवार जेल में बंद है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!