नक्सली द्वारा सुरक्षाबलों के लिए लगाए गए IED विस्फोट की चपेट में आया एक और ग्रामीण, दर्दनाक मौत

Edited By Khushi, Updated: 25 May, 2023 08:02 PM

another villager dies of ied blast planted by naxalites for security forces

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) द्वारा झारखंड में पश्चिम सिंहभूम जिले के एक जंगल में लगाए गए एक आईईडी में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई।

Chaibasa: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) द्वारा झारखंड में पश्चिम सिंहभूम जिले के एक जंगल में लगाए गए एक आईईडी में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि पीड़ित की पहचान लुइया गांव निवासी 50 वर्षीय कांडे लागुरी के रूप में की गई है, जो केंदू के पत्ते लेने बीते बुधवार को अपनी पत्नी के साथ जंगल गया था, लेकिन तभी आईईडी में विस्फोट हो गया। शेखर ने बताया कि इस विस्फोट में लागुरी की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। ग्रामीणों को बृहस्पतिवार सुबह इस घटना का पता चला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, झारखंड जगुआर और बम निरोधक दस्ते के साथ घटनास्थल पहुंची और शव को बरामद किया।

शेखर ने बताया कि सुरक्षाबलों ने ग्रामीणों की मदद से शव को ढूंढ लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले, 19 मई को भी पश्चिम सिंहभूम जिले में रेंगराहातु गांव के पास रोलाब्रुपी जेंगागड़ा जंगल में माओवादियों द्वारा लगाए गए एक आईईडी में विस्फोट होने से 10 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई थी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!