रेलिंग से टकराने के बाद पुल से नीचे गिरी बाइक, 2 युवकों की दर्दनाक मौत; एक अन्य घायल

Edited By Ramanjot, Updated: 29 Jul, 2026 12:46 PM

bike falls off bridge after hitting railing two youths die tragically

पुलिस ने बताया कि बाइक पर पीछे बैठा एक युवक बाइक के नीचे गिरने से पहले ही कूद गया, जिससे उसे मामूली चोटें आईं।

Jharkhand News: झारखंड के गुमला जिले में मंगलवार को एक मोटरसाइकिल के पुल से नीचे गिर जाने की घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसा घाघरा थाना क्षेत्र में हुआ। मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बाइक पहले खरका पुल की रेलिंग से टकराई, फिर पुल से नीचे जा गिरी। घाघरा के थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने बताया कि तीनों को तत्काल गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। 

मृतकों की पहचान बड़काडीह गांव निवासी मंगरा उरांव (25) और चरकू उरांव (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बाइक पर पीछे बैठा एक युवक बाइक के नीचे गिरने से पहले ही कूद गया, जिससे उसे मामूली चोटें आईं। घायल की पहचान सूरज उरांव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों युवक मछली खरीदने के लिए खरका क्षेत्र जा रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!