भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर घर में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 2 की मौके पर मौत; छह घायल

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Jul, 2026 11:13 AM

scorpio loses control and crashes into a house 2 die on the spot

हादसा इतना भयावह था कि घर के बाहर मौजूद राखी देवी (पति- प्रमोद गिरी) और स्कॉर्पियो चालक अरविंद कुमार (पिता- बद्री) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चंद सेकंड में पूरा इलाका चीख-पुकार और अफरा-तफरी से गूंज उठा।

लातेहार: झारखंड में लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के दामोदर गांव के समीप बुधवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसे ने देखते ही देखते खुशियों को मातम में बदल दिया। नगर मंदिर के समीप आयोजित एक कार्यक्रम से लौट रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी। 

हादसा इतना भयावह था कि घर के बाहर मौजूद राखी देवी (पति- प्रमोद गिरी) और स्कॉर्पियो चालक अरविंद कुमार (पिता- बद्री) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चंद सेकंड में पूरा इलाका चीख-पुकार और अफरा-तफरी से गूंज उठा। जिसने भी यह द्दश्य देखा, उसकी आंखें नम हो गईं। हादसे में ललिता देवी, रेनू देवी, खुशबू, सूरज, सरिता समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीण बिना समय गंवाए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चंदवा लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने राखी देवी और चालक अरविंद कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो नगर से चंदवा की ओर आ रही थी। दामोदर गांव के समीप अचानक चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया और स्कॉर्पियो सीधे घर में जा घुसी। घर के बाहर खड़े लोगों को संभलने तक का अवसर नहीं मिला। कुछ ही क्षण पहले जहां सामान्य चहल-पहल थी, वहां अगले पल चीखों और करुण क्रंदन का मंजर दिखाई देने लगा। दुर्घटना के बाद सीएचसी चंदवा में एंबुलेंस की कमी भी सामने आई। गंभीर घायलों को रांची भेजने में काफी परेशानी हुई। सूचना मिलते ही बीडीओ चंदन प्रसाद, सीओ सुमित कुमार झा, उपप्रमुख अश्विनी मिश्रा समेत कई जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार की जानकारी ली। दो मौतों की खबर मिलते ही अस्पताल में स्वजनों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। 

अपनों को खोने का दर्द ऐसा था कि किसी की आंखें सूख नहीं रही थीं। महिलाओं की चीत्कार और स्वजनों का करुण विलाप सुनकर वहां मौजूद लोगों का कलेजा भी दहल उठा। कई लोग मृतकों को अंतिम बार देखने की जिद करते रहे, जिससे माहौल बेहद भावुक हो गया। अस्पताल में बढ़ती भीड़ और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। सीमित संख्या में ही लोगों को भीतर जाने की अनुमति दी गई। उधर, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!