Assembly Elections: JMM ने जारी की तीसरी लिस्ट, गोमिया से योगेंद्र प्रसाद और बिशुनपुर से चमरा लिंडा को बनाया उम्मीदवार

Edited By Khushi, Updated: 24 Oct, 2024 11:47 AM

assembly elections jmm released the third list yogendra prasad

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बीते बुधवार रात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। सूची के अनुसार झामुमो ने योगेंद्र प्रसाद को गोमिया से, सुखराम उरांव को चक्रधरपुर से, चमरा लिंडा को बिशुनपुर से, जिग्गा सुसारण होरो को...

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बीते बुधवार रात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। सूची के अनुसार झामुमो ने योगेंद्र प्रसाद को गोमिया से, सुखराम उरांव को चक्रधरपुर से, चमरा लिंडा को बिशुनपुर से, जिग्गा सुसारण होरो को सिसई और स्नेहलता कंडुलना को खूंटी से उम्मीदवार बनाया।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि गोमिया से योगेंद्र प्रसाद उम्मीदवार होंगे। योगेंद्र प्रसाद एक बार यहां से विधायक रह चुके हैं, लेकिन एक केस में दोषी ठहराए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई थी। वहीं, इससे पहले झामुमो पार्टी पहली लिस्ट में 35 उम्मीदवारों की पहली सूची और 1 उम्मीदवार की दूसरी सूची जारी कर चुकी है। पहली सूची में बरहेट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय से कल्पना सोरेन के नाम का एलान किया गया था। वहीं, दूसरी सूची में रांची से महुआ माजी की उम्मीदवारी का ऐलान किया गया था। इस तरह से अब जेएमएम ने कुल 41 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

बता दें कि राज्य में विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को 2 चरणों में होने हैं। वहीं नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!