Assembly Elections: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज, JMM राज्य की सभी 81 सीटों पर लड़ेगा चुनाव

Edited By Khushi, Updated: 13 Jun, 2024 12:31 PM

assembly elections preparations intensified for assembly elections

झारखंड में इस साल नवंबर या दिसंबर में विधानसभा का चुनाव होना है, जिसके चलते झामुमो विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गया है।

रांची: झारखंड में इस साल नवंबर या दिसंबर में विधानसभा का चुनाव होना है, जिसके चलते झामुमो विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गया है। बताया जा रहा है कि झामुमो विधानसभा की सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा है कि पार्टी बहुत मजबूती से हर सीट पर लड़ने के लिए तैयार है। विनोद कुमार पांडेय ने कहा हर सीट पर झामुमो संगठन की मजबूती का ही परिणाम है कि इस लोकसभा चुनाव में हमें 5 सीटें मिली हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए झामुमो संगठन को बूथ स्तर से लेकर केंद्रीय स्तर तक और मजबूत किया जा रहा है। गौरतलब है कि 2019 के विधानसभा चुनाव में झामुमो ने 43 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे और 30 पर जीते थे। वहीं, चर्चा है कि इस बार कल्पना सोरेन राज्य की मुख्यमंत्री बन सकती हैं। कल्पना सोरेन विधानसभा के लिए निर्वाचित हो चुकी हैं। 

बता दें कि झारखंड कांग्रेस ने भी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक झारखंड कांग्रेस 33 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है। 2019 में कांग्रेस ने 31 सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशी उतारे थे। 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!