झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले JMM को बड़ा झटका, हेमंत सोरेन के चुनाव प्रस्तावक मंडल मुर्मू BJP में शामिल

Edited By Khushi, Updated: 04 Nov, 2024 11:02 AM

big blow to jmm before jharkhand assembly elections

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले झामुमो को बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहेट विधानसभा क्षेत्र से नामांकन के प्रस्तावकों में से एक मंडल मुर्मू भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। पार्टी नेताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले झामुमो को बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहेट विधानसभा क्षेत्र से नामांकन के प्रस्तावकों में से एक मंडल मुर्मू भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। पार्टी नेताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वर्ष 1855 में संथाल विद्रोह का नेतृत्व करने वाले सिदो-कान्हू के वंशज मुर्मू बीते रविवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की मौजूदगी में देवघर में पार्टी में शामिल हुए। शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ‘सिदो-कान्हू के वंशज एवं हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू भाजपा परिवार के सदस्य बन गए।'' उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड की मौजूदा सरकार की गलत नीतियों के कारण आदिवासी समाज की संस्कृति खतरे में है, इसलिए समाज का हर वर्ग आज भाजपा से जुड़ रहा है।''

बता दें कि भाजपा ने बरहेट में सोरेन के खिलाफ गमलियल हेम्ब्रम को मैदान में उतारा है। साहिबगंज जिले के बरहेट (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र के मौजूदा विधायक सोरेन ने 2019 के विधानसभा चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के साइमन मालटो को 25,740 मतों के अंतर से हराया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!