2 days ago
2 weeks ago
3 weeks ago
4 weeks ago
1 month ago
Monday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
हेमंत सोरेन व राज्यपाल ने IED ब्लास्ट में मारे गए CRPF जवान को दी श्रद्धांजलि, कहा- राज्य में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में मिल रही सफलता
Edited By Khushi, Updated: 15 Jun, 2025 11:36 AM
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य और इसके सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें महत्वपूर्ण सफलताएं मिल रही है।
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य और इसके सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें महत्वपूर्ण सफलताएं मिल रही है। सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार सुबह ओडिशा-झारखंड सीमा पर नक्सल रोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में जान गंवाने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 134वीं बटालियन के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सत्यभान कुमार सिंह (34) के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रांची में सीआरपीएफ की 133 बटालियन के मुख्यालय में दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सोरेन ने पत्रकारों से कहा, “यह घटना बेहद दुखद है। हम इस दुख की घड़ी में जवान के परिवार के साथ हैं।” उन्होंने कहा, “पिछले कई वर्षों से झारखंड और इसके सीमावर्ती क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अभियान चलाए गए हैं और महत्वपूर्ण सफलताएं भी मिली हैं।” गंगवार ने भी घटना पर दुख जताया और इसे दर्दनाक बताया। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष तक देश में नक्सलवाद को खत्म करने के प्रयास किए जा रहे हैं और इसके लिए बल सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रहने वाले सीआरपीएफ अधिकारी उस टीम का हिस्सा थे, जो 27 मई को पत्थर की खदान से नक्सलियों द्वारा लूटे गए विस्फोटकों की तलाश में अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित सारंडा वन में तलाश अभियान चला रही थी। पुलिस के मुताबिक, ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बलांग गांव के पास सुबह करीब छह बजे एक आईईडी में विस्फोट होने से सिंह के बाएं पैर में चोट लग गई थी। अधिकारियों ने बताया कि सिंह को राउरकेला के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सीआरपीएफ और ओडिशा पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) की संयुक्त टीम द्वारा तलाश अभियान चलाया जा रहा था। सुंदरगढ़ के बांको में पत्थर की एक खदान से माओवादियों ने करीब पांच टन विस्फोटक लूट लिया था। अधिकारियों ने बताया कि अब तक तीन-चौथाई विस्फोटक बरामद कर लिया गया है, लेकिन सुरक्षा बल शेष जिलेटिन पैकेट की तलाश कर रहे हैं।
Father's Day: "पिता एक ऐसा वटवृक्ष हैं, जिनकी छांव में..." फादर्स डे पर कल्पना सोरेन व CM हेमंत ने...
ऑपरेशन सिंदूर के सफल कामयाबी के बाद घर लौटे BSF जवान, कहा- हम लोगों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब...
"झारखंड अलग राज्य जिस उद्देश्य से हुआ वह अधूरा है", चंपई सोरेन बोले- एक बार फिर से जन आंदोलन शुरुआत...
राज्यपाल से आजसू पार्टी के एक शिष्टमंडल ने की मुलाकात, राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर...
सारंडा जंगल में मिला ओडिशा से लूटा गया 2.5 टन विस्फोटक, सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबों पर फेरा...
CM हेमंत ने आज झारखंडवासियों को दी बड़ी सौगात, करोड़ों की लागत से बने सिरमटोली फ्लाईओवर का किया...
CM हेमंत ने डॉ0 सोनाझारिया मिंज को यूनेस्को की को-चेयर पर्सन नियुक्त होने पर दी बधाई
बाबूलाल मरांडी और उनके परिवार को जान का खतरा! बोले- हेमंत सरकार हमला करने के लिए दे रही सुपारी
Jharkhand Cabinet Meeting 2025: झारखंड कैबिनट की बैठक में लिए गए 12 अहम फैसले, जनसंपर्क विभाग के...
CM हेमंत से जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने की मुलाकात, इन मुद्दों पर की चर्चा
USD $
16/06/2025 00:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
20.0
Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs
मेष- आज कार्यक्षेत्र में सभी आपके अच्छे काम के लिए तारीफ करेंगे। मेहनत और धैर्य से अपनी मंजिल के करीब पहुंचेंगे।
वृष- आज का दिन घूमने-फिरने के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। यात्रा या अध्ययन से जुड़े अवसर मिल सकते हैं।
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा।
कर्क- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कोई काम बनते-बनते बिगड़ सकता है।
सिंह- सिंह राशि के जातक अपने दिन को अच्छा बनाने के लिए किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। अपने रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखें।
कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई उमंगों से भरा रहेगा। छोटे-छोटे कार्यों पर ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
तुला- इस राशि के युवा संवाद के मामले में सावधानी बरतें। अपनी बात साफ और स्पष्ट तरीके से रखें।
वृश्चिक- आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य और...
धनु- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। इस राशि के युवाओं की सोच में नयापन और क्रिएटिविटी आएगी।
मकर- आज किसी बात को लेकर आपका मन भावुक हो सकता है। अपनी भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त करना सीखें।
कुंभ- आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहतर रहेगा। मन में किसी काम को लेकर थोड़ी बेचैनी रह सकती है।
मीन- आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए कार्य की शुरुआत करने का अच्छा समय है। परिजनों का सहयोग मिलेगा।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes