बरहेट सीट पर CM हेमंत के खिलाफ उतारने के लिए BJP के पास कोई उम्मीदवार नहीं: महुआ माजी

Edited By Harman, Updated: 21 Oct, 2024 11:38 AM

bjp has no candidate to field against cm hemant on barhet seat mahua maji

झारखंड में विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। लेकिन अभी दो सीट बरहेट (जिसका प्रतिनिधित्व सोरेन करते हैं) और टुंडी के लिए उम्मीदवारों की घोषणा होनी बाकी है। इसी बात पर...

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। लेकिन अभी दो सीट बरहेट (जिसका प्रतिनिधित्व सोरेन करते हैं) और टुंडी के लिए उम्मीदवारों की घोषणा होनी बाकी है। इसी बात पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सांसद महुआ माजी ने दावा किया कि भाजपा को बरहेट विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ उम्मीदवार खड़ा करने में मुश्किल हो रही है।

"भाजपा के कई वरिष्ठ नेता CM हेमंत के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार नहीं"
महुआ माजी ने कहा, ‘‘भाजपा को बरहेट सीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ मैदान में उतारने के लिए कोई उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। दरअसल, मुख्यमंत्री द्वारा किए गए कार्यों से भाजपा के नेता भयभीत हैं। मैंने सुना है कि भाजपा ने कई वरिष्ठ नेताओं से हेमंत सोरेन के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए कहा था लेकिन सभी ने इनकार कर दिया है क्योंकि इससे उनका करियर बर्बाद हो सकता है।''

"चुनाव के समय बीजेपी उम्मीदवारों के लिए बगलें झांकती है"
 झामुमो के कई पूर्व नेताओं को टिकट देने को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए महुआ माजी ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा खुद को सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कहती है। वह कहती है कि उसके पास कई महिला कार्यकर्ता हैं। हालांकि, चुनाव के समय वह बगलें झांकने लगती है। यह शर्मनाक है कि आप अन्य दलों को तोड़ रहे हैं। यह अच्छी परंपरा नहीं है।''
 
रांची विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा
माजी ने रांची विधानसभा सीट से भाजपा के छह बार के विधायक सीपी सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने की इच्छा भी जताई। उन्होंने कहा, ‘‘यदि पार्टी रांची विधानसभा सीट के लिए मुझ पर भरोसा जताती है तो मैं इस सीट से चुनाव लड़ना चाहूंगी और झारखंड की राजधानी के लोगों के लिए काम करना चाहूंगी।'' उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के मौजूदा विधायक ने पिछले कई वर्षों में अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!