"झारखंड को टूटने से बचाने के लिए भारी संख्या में करें मतदान"  CM हेमंत सोरेन ने मतदाताओं से की खास अपील

Edited By Harman, Updated: 20 Nov, 2024 12:53 PM

cm hemant soren made a special appeal to the voters

झारखंड में आज यानी बुधवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 38 सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर सभी झारखंडवासियों से वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि आज झारखण्ड में...

रांची: झारखंड में आज यानी बुधवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 38 सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर सभी झारखंडवासियों से वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि आज झारखण्ड में लोकतंत्र के महापर्व के दूसरे और अंतिम चरण का आयोजन हो रहा है। आज झारखण्ड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। पहले चरण के मतदान में 43 विधानसभा की जनता ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी वर्गों ने अपने हक-अधिकार और मजबूत झारखण्ड के लिए मतदान किया। झारखण्ड के खिलाफ साजिश करने की सोच रखने वालों को करारा जवाब दिया गया। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आगे लिखा है कि सोना झारखण्ड के निर्माण में आज का यह चरण अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। झारखण्ड को टूटने से बचाने के लिए हमें एक होकर भारी से भारी संख्या में मतदान करना है। आज फिर उसी उत्साह और उमंग के साथ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करना है। आज के इस महत्वपूर्ण पर्व पर आप सभी से अपील है कि भारी से भारी संख्या में अपने बूथ केंद्रों में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें तथा अन्य सभी को भी प्रेरित करें। आज मतदान में शामिल होने वाले सभी मतदाताओं, मतदानकर्मियों, झामुमो और INDIA गठबंधन के सभी सिपाहियों को अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार। ध्यान रहे, पहले मतदान, फिर जलपान!

बता दें कि आज 60.79 लाख महिलाओं सहित कुल 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यहां कुल 528 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 472 पुरुष, 55 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर हैंराज्य में सुबह 11 बजे तक 31.37 फीसदी मतदान हो चुका है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!