झारखंड में कल प्रदेश के सभी 264 प्रखंडों में BJP करेगी आक्रोश प्रदर्शन: आदित्य साहू

Edited By Khushi, Updated: 23 Jun, 2025 10:30 AM

bjp will hold protest demonstrations in all 264 blocks

रांची: झारखंड में आगामी कल यानी 24 जून को भाजपा कार्यकर्ता राज्य के सभी 264 प्रखंडों में आक्रोश प्रदर्शन कर प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने दी।

रांची: झारखंड में आगामी कल यानी 24 जून को भाजपा कार्यकर्ता राज्य के सभी 264 प्रखंडों में आक्रोश प्रदर्शन कर प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने दी।

आदित्य साहू ने कहा कि हेमंत सरकार पार्ट 2 की कार्यशैली, नीति और नीयत में कोई परिवर्तन नहीं आया है। यह सरकार फिर से राज्य के खजानों, खनिज संपदा को लूटने लुटवाने में लगी है। राज्य के पंचायतों से लेकर सचिवालय तक आकंठ भ्रष्टाचार है। कोई काम बिना पैसे का चढ़ावा चढ़ाए नहीं हो रहा। गरीब जनता अपने छोटे- छोटे काम के लिए दर-दर भटक रही। दलाल बिचौलिए सत्ता में हावी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निकाय चुनाव को लगातार लटकाए रखी है। नियोजन नीति और भाषा विवाद में बेरोजगार युवक ठगे जा रहे। सड़क, बिजली, अस्पताल, दवाई, पढ़ाई सभी व्यवस्था चौपट हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राजधानी रांची सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्र सभी जगह भय व्याप्त है। लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं आम हो चुकी है। किसानों के धान के बकाए का भुगतान राज्य सरकार ने लटकाए रखा है। विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन की राशि महीनों से नहीं मिल रही।

साहू ने कहा कि इन सारे हालातों से जनता में आक्रोश है। भाजपा राज्य के जनभावनाओं के साथ खड़ी है। एक सशक्त विपक्ष के नाते पार्टी राज्य में अराजकता, भय और भ्रष्टाचार को चुपचाप नहीं देख सकती। साहू कहा कि भाजपा ने भ्रष्ट और निकम्मी राज्य सरकार को जगाने के लिए सभी प्रखंडों में प्रदर्शन का निर्णय लिया है। लाखों की संख्या में 24 जून को भाजपा कार्यकर्ता आम जन के साथ प्रखंडों में प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी गावां प्रखंड में, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय धनवार, जमुआ प्रखंड में, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा खरसावां, रघुवर दास जमशेदपुर, चंपई सोरेन सरायकेला, प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू कांके, डॉ प्रदीप वर्मा नगड़ी, मनोज कुमार सिंह मेदिनीनगर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी चंदनक्यारी में आक्रोश प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। साहू ने बताया कि इसके अतिरिक्त अन्य प्रखंडों में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारीगण, सांसद, विधायकगण, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गण, जिलाध्यक्षगण, मोर्चों के पदाधिकारीगण प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!