धनबाद में पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, गले पर निशान, बंधे हाथ-पैर...... जांच में जुटी पुलिस

Edited By Harman, Updated: 06 Jun, 2025 04:21 PM

body of a teenager found hanging from a tree in dhanbad

झारखंड के धनबाद से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहां एक किशोर का पेड़ पर लटका शव बरामद किया गया है।

धनबाद: झारखंड के धनबाद से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहां एक किशोर का पेड़ पर लटका शव बरामद किया गया है।

3 जून से था लापता

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान चंदूडीह गांव के निवासी 16वर्षीय सनाउल अंसारी के रूप में हुई। वह दसवीं कक्षा का छात्र था। बताया जा रहा है कि मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए थे और गले पर भी निशान थे। शव को देखने से ऐसा मालूम होता था कि जैसे किशोर को बेरहमी से मौत के घाट उतार कर उसके शव को पेड़ पर लटका दिया गया हो। बताया जा रहा है कि सनाउल अंसारी 3 जून को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद से वापस नहीं लौटा। बीते गुरूवार उसका शव बरामद किया गया।

वहीं बीते गुरूवार पुलिस को एक शव मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमाटर्म के लिये भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!