Edited By Khushi, Updated: 21 Jun, 2025 12:12 PM

Jharkhand News: झारखंड में मानसून ने जनजीवन अस्त -व्यस्त कर दिया है। कई पुल टूट गए हैं तो डैम का पानी खतरे के निशान पर आ गए हैं। इतना ही नहीं भारी बारिश के दौरान राज्य में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक शिक्षक नदी में बह गए।

जानकारी के मुताबिक DPS रांची के म्यूजिक टीचर माइकल घोष जोन्हा फॉल घूमने गए थे। इस दौरान वह सेल्फी ले रहे थे। सेल्फी लेने के चक्कर में वह उफनती नदी में बह गए है। घटना हुए 2 दिन हो चुके हैं, लेकिन टीचर माइकल घोष का अभी तक कुछ पता नहीं लग सका है। कहा जा रहा है कि सेल्फी लेने के दौरान उनका पैर फिसला और वह पानी बहाव में बह गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
उधर, हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित सोनपुरा के बांकी नदी में एक व्यक्ति बारिश के कारण उफनाई नदी के तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद पुलिस युवक की तलाश में लगी हुई है।