रांची में भाजयुमो की रैली में हिंसा के लिए झारखंड BJP प्रमुख, केंद्रीय मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Nitika, Updated: 25 Aug, 2024 09:13 AM

case filed against jharkhand bjp chief union minister

झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की रैली के दौरान पुलिस कर्मियों के साथ झड़प के आरोप में 12,000 लोगों के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।

 

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की रैली के दौरान पुलिस कर्मियों के साथ झड़प के आरोप में 12,000 लोगों के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिकी में पार्टी की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत कुछ प्रमुख भाजपा नेताओं के नाम शामिल हैं।

वहीं रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कुमार सिन्हा ने बताया, “मजिस्ट्रेट के बयान पर रांची के लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।” उन्होंने कहा कि इन लोगों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। लालपुर के थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह ने कहा, "12,000 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिनमें से 51 की पहचान की जा चुकी है।"
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!