झारखंड विस चुनाव 2024: सरायकेला से BJP प्रत्याशी चंपई सोरेन ने सपरिवार किया मतदान, लोगों से की वोट अपील

Edited By Harman, Updated: 13 Nov, 2024 02:04 PM

champai soren casted his vote along with his family

पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी चंपई सोरेन ने आज यानी बुधवार को मतदान किया। जिलिंगगोड़ा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 220 में उन्होंने सपरिवार मतदान किया। इस अवसर पर उन्होंने मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान में...

गम्हरिया: पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी चंपई सोरेन ने आज यानी बुधवार को मतदान किया। जिलिंगगोड़ा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 220 में उन्होंने सपरिवार मतदान किया। इस अवसर पर उन्होंने मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की।

मतदान करने के बाद चंपई सोरेन ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि आज झारखंड की खुशहाली, युवाओं के सपनों, महिलाओं के सम्मान तथा किसानों-मजदूरों एवं हर झारखंडी के स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने गांव में सपरिवार मतदान किया। आप सभी से अनुरोध है कि आंदोलनकारियों एवं शहीदों के सपनों का झारखंड बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।

बता दें कि झारखंड में आज लोकतंत्र के महापर्व का शुभारंभ हो गया है। राज्य में आज पहले चरण के तहत 43 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहा हैं। पहले चरण के मतदान में सुबह 7 बजे से ही पोलिंग बूथ पर लंबी-लंबी लाइनें लग गई हैं। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!