Edited By Khushi, Updated: 07 Apr, 2025 05:04 PM

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग (Hazaribagh) में बड़ा हादसा टल गया। यहां अचानक एक खेल के मैदान में लगभग 35 फीट का गड्ढा बन गया है जिससे हड़कंप मच गया।
Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग (Hazaribagh) में बड़ा हादसा टल गया। यहां अचानक एक खेल के मैदान में लगभग 35 फीट का गड्ढा बन गया है जिससे हड़कंप मच गया।

मैदान में अचानक लगभग 35 फीट का गड्ढा बन गया
मामला जिले के बड़कागांव की बादाम पंचायत अंतर्गत बाबूपारा गांव का है। बताया जा रहा है कि बच्चे यहां एक खेल के मैदान में खेल रहे थे। इस दौरान मैदान में अचानक लगभग 35 फीट का गड्ढा बन गया है। जमीन करीब 35 फीट तक नीचे धंस गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। गांव वालों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द कोई कार्रवाई करे और इस गोफ को भरने का काम करे।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मैदान में हर दिन बच्चे खेलते हैं। बड़े लोग दौड़ की प्रैक्टिस करते हैं। यह मैदान काफी भरा हुआ रहता है और यहां ऐसी घटना घट जा रही है। अगर किसी की जान को खतरा आता है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।