बिहार के मशहूर पहलवान का निधन, पटना के अस्पताल में ली अंतिम सांस ।। Viveka Pehalwan passed away

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Apr, 2025 12:15 PM

bihar s famous wrestler viveka pehalwan passed away

Viveka Pehalwan passed away: विवेकानंद सिंह को 27 मार्च को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं 2 अप्रैल को उन्होंने अंतिम सांस ली। विवेकानंद सिंह बिहार के प्रमुख कुश्ती पहलवानों में से एक थे और उन्हें 'बिहार...

Viveka Pehalwan passed away: बिहार के खेल जगत से बेहद दुखद खबर आई है। दरअसल, राज्य के मशहूर पहलवान और 'बिहार केसरी' के नाम से प्रसिद्ध विवेकानंद सिंह का बुधवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने पटना के आरोग्य अस्पताल में अंतिम सांस ली। वहीं विवेकानंद सिंह के निधन से राज्य में खेल जगत और उनके प्रशंसकों के बीच गहरी शोक की लहर है।

बताया जा रहा है कि विवेकानंद सिंह को 27 मार्च को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं 2 अप्रैल को उन्होंने अंतिम सांस ली। विवेकानंद सिंह बिहार के प्रमुख कुश्ती पहलवानों में से एक थे और उन्हें 'बिहार केसरी' के नाम से जाना जाता था। अपने कुश्ती करियर में राज्य का नाम रोशन किया। यह भी जानकारी मिली है कि विवेकानंद सिंह मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के भाई थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!