CM हेमंत और कल्पना सोरेन ने बादल पत्रलेख के दिवंगत पिता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

Edited By Khushi, Updated: 11 Apr, 2025 05:39 PM

cm hemant and kalpana soren paid emotional tribute

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन आज पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के देवघर जिला, कुशमाहा स्थित पैतृक आवास पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के पिता स्व0 हरिशंकर पत्रलेख की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर...

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन आज पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के देवघर जिला, कुशमाहा स्थित पैतृक आवास पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के पिता स्व0 हरिशंकर पत्रलेख की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत स्व0 हरिशंकर पत्रलेख की आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। विधायक कल्पना सोरेन ने भी स्व0 हरिशंकर पत्रलेख की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री सोरेन एवं विधायक सोरेन ने पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख एवं उनके अन्य शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उनका ढांढस बंधाया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Royal Challengers Bangalore

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!