CM हेमंत ने ABVP से जुड़े युवाओं को दिलाई JMM की सदस्यता, कहा- हमारी सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में अग्रसर

Edited By Khushi, Updated: 09 Sep, 2024 10:46 AM

cm hemant gave membership of jmm to the youth associated

विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा का कुनबा बढ़ रहा है। लगातार झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन छात्र, युवा, महिलाएं थाम रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री आवास में मिलन समारोह आयोजन कर गढ़वा पलामू लातेहार कोठी से आए हुए छात्रों ने झामुमो का...

रांची: विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा का कुनबा बढ़ रहा है। लगातार झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन छात्र, युवा, महिलाएं थाम रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री आवास में मिलन समारोह आयोजन कर गढ़वा पलामू लातेहार कोठी से आए हुए छात्रों ने झामुमो का दामन थामा।

सभी छात्रों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। कई छात्र एबीवीपी संगठन से भी जुड़े हुए थे। सभी छात्र मुख्यमंत्री के हाथों सदस्यता ग्रहण करने के बाद काफी उत्साहित नजर आए। छात्रों ने झारखंड को आगे बढ़ाने में अपनी सहभागिता निभाने की बात कही। छात्रों ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ ही यह संभव हो पाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा माटी की पार्टी है और इस माटी के पार्टी को आगे बढ़ाने में एक-एक झारखंडी की भूमिका है।

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी युवाओं का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी और झारखंडी जोहार कहा। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि हमारे झारखंड में विकास की पर्याप्त संभावनाएं हैं, इस राज्य में विकास की असीम क्षमता है। राज्य अलग हुए आज 24 साल हो गए हैं, इसकी पहचान है कि यह वीरों की धरती है, इस राज्य में कई ऐसी चीजें जो यहां के लोगों को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बना सकता है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!