झारखंड में आज कांग्रेस की 'संविधान बचाओ' रैली का आयोजन, मल्लिकार्जुन खरगे होंगे शामिल

Edited By Harman, Updated: 06 May, 2025 10:20 AM

congress  save constitution  rally organized in jharkhand today

झारखंड में कांग्रेस की राज्यस्तरीय 'संविधान बचाओ' रैली आज यानी मंगलवार छह मई को आयोजित की जाएगी जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भाग लेंगे। बता दें कि राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में स्थित पुराना विधानसभा मैदान का...

Jharkhand Politics: झारखंड में कांग्रेस की राज्यस्तरीय 'संविधान बचाओ' रैली आज यानी मंगलवार छह मई को आयोजित की जाएगी जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भाग लेंगे। बता दें कि राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में स्थित पुराना विधानसभा मैदान में रैली का आयोजन किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। इसके अलावा कई मंत्री, विधायक और सांसद भी रैली में भाग लेंगे जो संभवतः पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगी। रैली के बाद पार्टी की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक होगी। दोपहर 3:30 बजे होटल बीएनआर चाणक्य में बैठक की जाएगी। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये जाने की संभावना है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!