कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने हेमंत सोरेन से की मीडिया कर्मियों को फ्री वैक्सीनेशन दिए जाने की मांग

Edited By Diksha kanojia, Updated: 04 May, 2021 05:13 PM

congress asks hemant soren to give free vaccination to media personnel

जायसवाल ने मंगलवार को पत्र के माध्यम से मांग किया है कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल में मीडियाकर्मी लगातार अपनी जान जोखिम में डाल कर सरकार के गाइडलाइन को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे है और लोगों की परेशानियों को प्रशासन के समक्ष पहुंचा रहे...

 

रांचीः झारखण्ड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को पत्र लिखकर मीडिया कर्मियों को कोरोना योद्धा का दर्जा देते हुए उन्हें फ्री वैक्सीनेशन दिए जाने की मांग की है। 

जायसवाल ने मंगलवार को पत्र के माध्यम से मांग किया है कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल में मीडियाकर्मी लगातार अपनी जान जोखिम में डाल कर सरकार के गाइडलाइन को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे है और लोगों की परेशानियों को प्रशासन के समक्ष पहुंचा रहे हैं। चिकित्सकों, पारा मेडिकल कर्मियों, सुरक्षा कर्मियों और सफाई कर्मियों की तरह ही पत्रकार भी ये एक कोरोना वारियर्स के रूप में काम कर रहे हैं, इनके सहयोग के बिना इस लड़ाई में जीत मुश्किल है, इसलिए राज्य सरकार अविलंब मीडियाकमियों को कोरोना वारियर्स घोषित करते हुए फ्री वैक्शीन दिया जाए।

मीडिया कर्मियों को कोरोना वारियर्स घोषित करने के साथ ही उनके या किसी परिजनों के संक्रमित होने पर सरकार अविलंब समुचित इलाज की सुविधा उपलब्ध कराएं। जायसवाल ने झारखंड के मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से कोरोना महामारी में सजग प्रहारी के रूप में सेवा दे रहे मीडिया कर्मियों को कोरोना वारियर्स मानते हुए सबों को अविलंब फ्री में वैक्सीन देने की मांग की है। विनय वार्ता नननन

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!