"मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करती है कांग्रेस", प्रतुल शाहदेव ने कहा- इन्होंने संविधान का माखौल बनाने का किया काम

Edited By Khushi, Updated: 26 May, 2024 02:56 PM

congress does politics of muslim appeasement  pratul shahdev said

सबसे ज्यादा संविधान की धज्जियां उड़ाने वाली कांग्रेस भाजपा पर संविधान खत्म करने का आरोप लगा रही है, ये कहना है प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का। ​​​​​​​भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर विशुद्ध रूप से मुस्लिम राजनीति...

रांची: सबसे ज्यादा संविधान की धज्जियां उड़ाने वाली कांग्रेस भाजपा पर संविधान खत्म करने का आरोप लगा रही है, ये कहना है प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का।

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर विशुद्ध रूप से मुस्लिम राजनीति करने की बात कही, इसके लिए उन्होंने 2012-14 के केंद्रीय आउटकम बजट का हवाला देते हुए कहा कि कैसे कांग्रेस ने इस बजट में 15% योजनाओं का आरक्षण मुस्लिमों के लिए करने की बात की थी।

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि संविधान की बात करें तो कांग्रेस का आजादी के बाद से ही संविधान पर विश्वास नहीं रहा, तभी तो 1951 से लेकर 2013-14 तक संविधान में कई बदलाव किया नहीं। उन्होंने कहा कि 1976 में 42 संविधान संशोधन की आड़ में इनकी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तो मिनी संविधान ही इस देश को देने का काम किया।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!