"कांग्रेस ने बाबा साहब अम्बेडकर के सपनों और उनके विचारों को बार-बार रौंदा", बाबूलाल मरांडी का निशाना

Edited By Khushi, Updated: 12 Apr, 2025 11:19 AM

congress has repeatedly trampled on the dreams and ideas

रांची: झारखंड में भाजपा प्रदेश कार्यालय में बीते शुक्रवार को अंबेडकर सम्मान अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की।

रांची: झारखंड में भाजपा प्रदेश कार्यालय में बीते शुक्रवार को अंबेडकर सम्मान अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गण, सांसद, विधायकगण, अभियान की प्रदेश टोली, जिलाध्यक्ष गण सहित अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का विषय प्रवेश किशुन दास ने संचालन रंजन पासवान ने, प्रस्तावना का वाचन आरती कुजूर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रभात भुइयां ने किया। अतिथियों का स्वागत प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, भानु प्रताप शाही, वरुण साहू आदि ने किया। कार्यशाला में पीपीटी के माध्यम से कांग्रेस द्वारा बाबा साहब अम्बेडकर को किए गए अपमान और भाजपा सरकार द्वारा दिए गए सम्मान को दिखाया गया।

"कांग्रेस ने संविधान की धज्जियां उड़ाई"
अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब अम्बेडकर के सपनों को, उनके विचारों को बार -बार रौंदा। देश की बड़ी आबादी दलित समाज को मुख्यधारा से कभी जुड़ने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह जानती थी कि बाबा साहब का महिमा मंडन होगा तो उनके विचार देश के सामने आयेंगे तो कांग्रेस पार्टी का देश विरोधी, दलित विरोधी सोच उजागर होगी। मरांडी ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब को बार -बार अपमानित किया। उन्हें संविधान सभा में नहीं आने देने का षडयंत्र रचा, उन्हें दो बार चुनाव हराने की साजिश रची गई, लेकिन बाबा साहब बादलों को चीरते हुए राजनीतिक क्षितिज पर चमकते रहे। उन्होंने कहा कि यही कांग्रेस है जिसने संविधान की धज्जियां उड़ाई, लोकतंत्र को कुचला, देश में 90 बार से चुनी हुई सरकार को हटाकर राष्ट्रपति शासन थोपा, आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटा और आज पॉकेट में संविधान रखकर जनता के बीच भ्रम फैला रहे।

"हम कांग्रेस के काले कारनामों को उजागर करेंगे"
मरांडी ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतागण प्रारंभ से आरक्षण के विरोध में बयान देते रहे हैं, लेकिन आज ये भाजपा पर आरक्षण समाप्त करने का भ्रम फैलाते हैं, संविधान का बार- बार अपमानित करने वाले संविधान बदलने का आरोप लगाते हैं। मरांडी ने कहा कि भाजपा इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही। हम बार- बार जनता के बीच जायेंगे और कांग्रेस के काले कारनामों को उजागर करेंगे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब को सच्चा सम्मान भाजपा ने दिया। अटल जी आडवाणी जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा समर्थित वीपी सिंह सरकार ने उन्हें भारत रत्न दिया , संसद के सेंट्रल हॉल में तैल चित्र लगवाए, आज मोदी सरकार ने उनसे जुड़े पांच स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया है। मरांडी ने कहा कि बाबा साहब के विचारों के अनुरूप मोदी सरकार अंत्योदय के कार्यों को तेजी से धरातल पर उतार रही। 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Delhi Capitals

Rajasthan Royals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!