कांग्रेस भवन रांची में मनाई गई डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की पुण्य-तिथि, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Edited By Khushi, Updated: 06 Dec, 2024 06:28 PM

death anniversary of dr bhimrao ambedkar celebrated

संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि आज यानी शुक्रवार को कांग्रेस भवन रांची में मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

रांची: संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि आज यानी शुक्रवार को कांग्रेस भवन रांची में मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

बाबा साहब के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश में लोकतंत्र को स्थापित करने में संविधान की मुख्य भूमिका है। संविधान का निर्माण बाबा साहब के प्रयासों से संभव हो सका, जिसकी सराहना आज भी विश्व समुदाय करता है। देशवासियों के अधिकारों एवं कर्तव्य तथा शासन प्रणाली के संचालन की विस्तृत व्याख्या संविधान में की गई है जिसके कारण भारत की एकता और अखंडता आज भी अक्षुण्ण है।

वक्ताओं ने कहा कि किसी भी लोकतंत्र के लिए संविधान एक पवित्र ग्रंथ के समान है जो लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक व्यवस्था को नियंत्रित करता है। बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि संविधान के अनुसार दिखाए गए रास्ते पर चलकर ही दी जा सकती है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राकेश सिन्हा सोनाल शांति, राजन वर्मा, जगदीश साहू, सुरेन राम, केदार पासवान, लाल प्रेमप्रकाश नाथ शाहदेव, प्रभात कुमार, शाहिद अहमद, पार्वती सिंह, नवीन सिंह, संगीता टोप्पो, कंचन चौधरी, फिरोज रिजवी मुन्ना, नेली नाथन, राजीव रंजन राजू उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!