हेमंत सोरेन के घर 3 बार जाने के बावजूद तेजस्वी यादव चुनाव के लिए पर्याप्त सीट हासिल नहीं कर पाए: हिमंत बिस्वा

Edited By Khushi, Updated: 23 Oct, 2024 12:08 PM

despite visiting hemant soren s house thrice tejashwi yadav

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बीते मंगलवार को आरोप लगाया कि ‘इंडिया' गठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव की कोई ‘ब्रांड वैल्यू' (अहमियत) नहीं है, क्योंकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घर 3 बार जाने के बावजूद वह झारखंड...

रांची: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बीते मंगलवार को आरोप लगाया कि ‘इंडिया' गठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव की कोई ‘ब्रांड वैल्यू' (अहमियत) नहीं है, क्योंकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घर 3 बार जाने के बावजूद वह झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पर्याप्त सीट हासिल करने में 'नाकाम' रहे।

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव सहप्रभारी शर्मा ने सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर आरोप लगाया कि उनके पास विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों का अभाव है। उनकी यह टिप्पणी विधानसभा चुनाव से पहले कुछ भाजपा नेताओं के झामुमो में शामिल होने के बाद आई है। शर्मा ने आरोप लगाया, ‘‘तेजस्वी यादव का कोई ‘ब्रांड मूल्य' नहीं है। वह बिहार की जनता के सामने बेनकाब हो गए हैं। वह तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घर (सीट के लिए) गए लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला...।'' शर्मा ने कहा कि वह झारखंड में ‘इंडिया' गठबंधन के साझेदारों के बीच सीट-बंटवारे की व्यवस्था में यादव के समक्ष आ रही दुश्वारियों को लेकर ‘दुखी' महसूस कर रहे हैं।

भाजपा नेताओं के झामुमो में शामिल होने पर शर्मा ने कहा कि हेमंत सोरेन की पार्टी के पास उम्मीदवार नहीं हैं और अगर उन्हें जरूरत पड़ी तो भाजपा 8-10 और उम्मीदवार भेज सकती है। गौरतलब है कि पूर्व विधायक लोइस मरांडी, कुणाल सारंगी, लक्ष्मण टुडू और तीन बार के विधायक केदार हाजरा सहित कई भाजपा नेता हाल ही में सत्तारूढ़ दल में शामिल हो गए हैं। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!