दुमकाः 2 ग्रामीणों का शव बरामद, जताई जा रही हत्या की आशंका

Edited By Diksha kanojia, Updated: 25 Aug, 2020 05:49 PM

dumka dead body of 2 villagers found feared killing

झारखंड में दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र से मंगलवार को पुलिस ने दो शव बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर शंकरपुर इलाके से दो लोगों का शव बरामद किया गया है। मृतकों की पहचान सोनेलाल सोरेन और दशमत मुर्मू के रूप में...

दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र से मंगलवार को पुलिस ने दो शव बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर शंकरपुर इलाके से दो लोगों का शव बरामद किया गया है। मृतकों की पहचान सोनेलाल सोरेन और दशमत मुर्मू के रूप में की गई है।

सोनेलाल जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के रानीडीह गांव जबकि दशमत मुर्मू पाको बांध के रहने वाले थे। शव को देखने से ऐसा लगता है कि उनकी चाकू मार कर हत्या की गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया है। इस सिलसिले में संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि रामगढ़ प्रखंड के शंकरपुर पंचायत भवन के निकट सोमवार की रात मनसा पूजा का आयोजन किया गया था। सोनेलाल और दशमत पूजा में शामिल होने यहां आए थे। पूजा खत्म होने के बाद वे अपने-अपने घर के लिए चले गए। पंचायत भवन के निकट मंगलवार की सुबह दोनों का शव मिला।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!