शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की फिर बिगड़ी तबीयत, रेगुलर चेकअप के लिए चेन्नई हुए रवाना, CM ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

Edited By Khushi, Updated: 15 Mar, 2023 12:30 PM

education minister jagarnath mahato s health deteriorated

झारखंड के शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां ऑक्सीज देने के बाद उनकी स्थिति सामान्य हुई। इ

रांची: झारखंड के शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां ऑक्सीज देने के बाद उनकी स्थिति सामान्य हुई। इसके बाद अपोलो रेगुलर जांच के लिए उन्हें विशेष विमान से चेन्नई ले जाया गया।

ये भी पढ़ें- 15 साल बाद भी पारा शिक्षक के पद पर नहीं मिली नियुक्ति, आज करेंगे CM और राज्यपाल से मुलाकात

सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार के तड़के 3 बजे जगरनाथ महतो सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें आनन- फानन में एचईसी स्थित पारस अस्पताल लाया गया जहां ऑक्सीजन देने के बाद उनकी हालत सामान्य हुई। उधर, सीएम हेमंत सोरेन ने पारस अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना। इसके बाद डॉक्टर और सीएम हेमंत सोरेन के सुझाव के बाद परिजन उन्हें अपोलो रेगुलर जांच के लिए चेन्नई ले गए।

 


ये भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर किसी और से बात करना पड़ा महंगा, गुस्साए बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की रॉड से पीट-पीटकर की हत्या

रेगुलर जांच के लिए ले जाया गया चेन्नई 

पारस अस्पताल में इलाज कर रहे डॉ नितेश ने बताया कि शिक्षा मंत्री की स्थिति सामान्य है, लेकिन उन्हें रेगुलर जांच के लिए चेन्नई जाने की सलाह दी गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद पारस अस्पताल लाया गया था।

ये भी पढ़ेंझारखंड में एक घर से पन्ना जैसा 510 ग्राम का पत्थर बरामद, 7.8 लाख रुपये मिले नकद

शिक्षामंत्री का किया गया था लंग्स ट्रांसप्लांट

शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो पिछले साल कोरोना पॉजिटिव हुए थे। जिसके बाद उनका लंग्स ट्रांसप्लांट किया गया। लंग्स ट्रांसप्लांट के बाद वे करीब 4 महीने तक चेन्नई में इलाजरत रहे। स्वस्थ होने के बाद वे झारखंड वापस आए। झारखंड वापस आने के बाद वे सामान्य रूप से काम कर रहे थे। लेकिन अब एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई है।

 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!