झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती का निधन, CM सहित इन नेताओं ने जताया शोक

Edited By Diksha kanojia, Updated: 05 Nov, 2020 06:00 PM

ex chief secretary of jharkhand sajal chakraborty passed away

झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती का दिल का दौरा पड़ने से आज सुबह बेंगलुरु में निधन हो गया है। चक्रवर्ती काफी समय से बीमार चल रहे थे। इस पर झारखंड सीएम सहित कई नेताओं ने शोक जताया।

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती का दिल का दौरा पड़ने से आज सुबह बेंगलुरु में निधन हो गया है। चक्रवर्ती काफी समय से बीमार चल रहे थे। इस पर झारखंड सीएम सहित कई नेताओं ने शोक जताया।

सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि झारखण्ड राज्य के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती जी के निधन की दुःखद सूचना मिली। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

साथ ही बाबूलाल मरांडी ने भी ट्वीट कर सचिव के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती का बेंगलुरु में इलाज के दौरान निधन के समाचार मिलने से आहत हूं। ईश्वर संतप्त परिवार को यह दुःख सहने करने की शक्ति एवं उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

बता दें कि सजल चक्रवर्ती लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी थे, साथ ही वह चारा घोटाला मामले में साजायाफ्ता भी रहे। उन्हें इस मामले में 5 साल की सजा हुई थी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!