Edited By Ramanjot, Updated: 29 Jun, 2024 12:14 PM
![fearless criminals in ranchi jewellery shop robbed of crores in broad daylight](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2024_6image_12_07_302362929loot-ll.jpg)
झारखंड में अपराधी बेखौफ होकर चोरी, लूट हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। गत शुक्रवार राजधानी रांची में बदमाशों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। अपराधियों ने दिनदहाड़े बिरसा चौक के पास डीपी ज्वेलर्स से करोड़ों रुपये के गहने और लाखों...
रांची: झारखंड में अपराधी बेखौफ होकर चोरी, लूट हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। गत शुक्रवार राजधानी रांची में बदमाशों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। अपराधियों ने दिनदहाड़े बिरसा चौक के पास डीपी ज्वेलर्स से करोड़ों रुपये के गहने और लाखों रुपये की नकदी लूट ली।
मिली जानकारी के अनुसार, गहनों की कीमत 1 करोड़ 40 लाख तथा 2 लाख 50 हजार नकदी थी। बदमाशों ने बंदूक की धार पर गहनों को बैग में भरा। इस दौरान जब दुकान के संचालक रामनाथ वर्मा के बेटे ओम वर्मा ने विरोध किया तो उस पर गोली चला दी, जो उसके हाथ में लगी है। वहीं, गोली का छर्रा लगने से दुकान के संचालक और उनके मित्र भी घायल हो गए। इसी चोर वारदात को अंजाम दे वहां से भाग निकले। घायल लोगों को असपताल में भर्ती करवाया गया।
इसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा मौके पर जांच शुरू कर दी गई है। CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सभी चेक नाका को ब्लॉक कर चेकिंग की जा रही है।