50 हजार रुपए घूस लेते पकड़ी गईं महिला थाना प्रभारी, केस से नाम हटाने के बदले मांगे थे 4.50 लाख रुपए

Edited By Ramanjot, Updated: 31 Jul, 2026 12:07 PM

female police station in charge arrested while accepting a bribe of 50 000

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और सपना सुलेखा को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Jharkhand News: झारखंड में खूंटी जिले के अहतु थाना प्रभारी सपना सुलेखा को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने गुरुवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार, खूंटी जिले के हुरलूंग गांव निवासी श्याम कुमार ने ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। 

शिकायत में आरोप लगाया था कि उनके खिलाफ एएचटीयू थाना कांड संख्या 06/2025 में मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज है। शिकायतकर्ता का कहना था कि वह इस मामले में निर्दोष हैं और उन्हें गलत तरीके से अभियुक्त बनाया गया है। इस मामले में थाना प्रभारी ने श्याम कुमार नामक व्यक्ति से काम करने के एवज में 4.50 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। 

बाद में सौदा तय होने पर वह एडवांस के रूप में 50 हजार रुपए लेने के लिए तैयार हो गई। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और सपना सुलेखा को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!