Garhwa Vidhan Sabha: गढ़वा सीट पर मिथिलेश ठाकुर और सत्येंद्र तिवारी में है जोरदार टक्कर।। vidhansabha seat 2024

Edited By Khushi, Updated: 07 Nov, 2024 01:17 PM

garhwa vidhan sabha mithilesh thakur and satyendra tiwari clash

2019 में हुए चुनाव में गढ़वा सीट पर जेएमएम उम्मीदवार मिथिलेश ठाकुर ने जीत हासिल की थी। मिथिलेश ठाकुर एक लाख छह हजार छह सौ 81 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो बीजेपी उम्मीदवार सत्येंद्रनाथ तिवारी 83 हजार एक सौ 59 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे।

गढ़वा: गढ़वा विधानसभा सीट पलामू लोकसभा सीट के तहत आता है। इस सीट पर साल 2005 में कराए गए चुनाव में आरजेडी उम्मीदवार गिरीनाथ सिंह विधायक बनने में सफल रहे जबकि 2009 में इस सीट पर बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक ने कब्जा जमा लिया था और सत्‍येंद्र नाथ तिवारी यहां से विधायक चुने गए थे।

2014 में भी इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर सत्‍येन्‍द्र नाथ तिवारी ने ही कब्जा कायम रखा। वहीं 2019 के चुनाव में यहां से जेएमएम उम्मीदवार मिथिलेश ठाकुर ने बाजी पलट दी।

 

इसके बाद मिथिलेश ठाकुर झारखंड में लगातार पांच साल तक कैबिनेट मंत्री के पद भी बने रहे। इस बार भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गढ़वा सीट पर मिथिलेश ठाकुर पर ही भरोसा जताया है। वहीं बीजेपी ने एक बार फिर से सत्येंद्रनाथ तिवारी पर ही दांव खेला है।

PunjabKesari

एक नजर 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
साल 2019 में हुए चुनाव में गढ़वा सीट पर जेएमएम उम्मीदवार मिथिलेश ठाकुर ने जीत हासिल की थी। मिथिलेश ठाकुर एक लाख छह हजार छह सौ 81 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो बीजेपी उम्मीदवार सत्येंद्रनाथ तिवारी 83 हजार एक सौ 59 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीएसपी कैंडिडेट बिरेंद्र प्रसाद को 10 हजार छह सौ 38 वोट से संतोष करना पड़ा था।

PunjabKesari

एक नजर 2014 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं साल 2014 के चुनाव में गढ़वा में बीजेपी उम्मीदवार सत्येंद्र नाथ तिवारी ने जीत हासिल की थी। सत्येंद्र नाथ तिवारी ने आरजेडी कैंडिडेट गिरीनाथ सिंह को 21 हजार सात सौ 55 वोटों से हराकर जीत का परचम लहराया था। सत्येंद्र नाथ तिवारी को कुल 75 हजार एक सौ 96 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे आरजेडी कैंडिडेट गिरीनाथ सिंह को कुल 53 हजार चार सौ 41 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे जेएमएम उम्मीदवार मिथिलेश ठाकुर को कुल 45 हजार पांच सौ 79 वोट मिले थे।

PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2009 के नतीजे

वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जेवीएम कैंडिडेट सत्येंद्र नाथ तिवारी ने आरजेडी उम्मीदवार गिरीनाथ सिंह को 10 हजार 62 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। सत्येंद्र नाथ तिवारी को कुल 50 हजार चार सौ 74 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे आरजेडी कैंडिडेट गिरीनाथ सिंह को कुल 40 हजार चार सौ 12 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे जेएमएम कैंडिडेट मिथिलेश ठाकुर को मात्र 14 हजार एक सौ 80 वोटों से संतोष करना पड़ा था।

गढ़वा सीट पर बारी बारी से गिरिनाथ सिंह, सतेन्द्र नाथ तिवारी और मिथिलेश ठाकुर विधायक बने हैं। 2019 के चुनाव में मिथिलेश ठाकुर ने बड़ी मार्जिन से जीत हासिल की थी, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में गढ़वा विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार को बढ़त मिली थी। 2024 में पलामू लोकसभा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट बीडी राम को गढ़वा विधानसभा सीट से बड़ी जीत मिली थी। वहीं इंडिया अलायंस की उम्मीदवार ममता भुइंया को इस क्षेत्र में अपेक्षित वोट नहीं मिल पाए थे। इसके बाद से लगातार मंत्री मिथिलेश ठाकुर पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि मिथिलेश ठाकुर क्या लोकसभा चुनाव में गढ़वा सीट से पिछड़ने के बावजूद यहां से जीत हासिल कर पाएंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!