पुस्तक प्रेमियों के लिए Good News! रांची में लगेगा 10 दिवसीय राष्ट्रीय पुस्तक मेला, 'भारतीय मंडप' विशेष स्टॉल होगा आकर्षण का केंद्र

Edited By Khushi, Updated: 14 Dec, 2025 12:26 PM

good news for book lovers a 10 day national book fair will be held in ranchi w

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के जिला स्कूल मैदान में 26 दिसंबर से 4 जनवरी तक 10 दिवसीय राष्ट्रीय पुस्तक मेला का आयोजन किया जाएगा। यह मेला प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 7:30 बजे तक पुस्तक प्रेमियों के लिए खुला रहेगा।

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के जिला स्कूल मैदान में 26 दिसंबर से 4 जनवरी तक 10 दिवसीय राष्ट्रीय पुस्तक मेला का आयोजन किया जाएगा। यह मेला प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 7:30 बजे तक पुस्तक प्रेमियों के लिए खुला रहेगा।

नई पुस्तकों के साथ-साथ पुरानी और संग्रहणीय किताबें भी खरीद सकेंगे
आयोजन समय इंडिया, नई दिल्ली के तत्वावधान में किया जा रहा है। झारखंड की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक नगरी रांची में लगने वाला यह पुस्तक मेला सभी आयु वर्ग के पाठकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। मेले में हिंदी, अंग्रेजी एवं स्थानीय भाषाओं की श्रेष्ठ और दुर्लभ पुस्तकों का विशाल संग्रह एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेगा। पाठक यहां नई पुस्तकों के साथ-साथ पुरानी और संग्रहणीय किताबें भी खरीद सकेंगे। राष्ट्रीय पुस्तक मेला की जानकारी देते हुए समय इंडिया के प्रबंध न्यासी चंद्र भूषण ने बताया कि झारखंड में पुस्तक मेला आयोजन की शुरुआत वर्ष 2003 में की गई थी। वर्ष 2009 के बाद से यहां के पुस्तक प्रेमियों की गहरी रुचि को देखते हुए प्रत्येक वर्ष पुस्तक मेले का आयोजन लगातार किया जा रहा है। 2017 के बाद 2023, 2024 और 2025 में भी रांची और आसपास के पाठकों को किताबों से जोड़ने का सफल प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि यह मेला पाठकों के लिए नई और पुरानी पुस्तकों का अनूठा उपहार होगा, जहां लोग अपने प्रियजनों को पुस्तक भेंट कर नए वर्ष का स्वागत कर सकेंगे।

कई नामचीन प्रकाशक और पुस्तक विक्रेता लेंगे भाग
भूषण ने बताया कि इस बार के मेले में देश के कई नामचीन प्रकाशक और पुस्तक विक्रेता भाग ले रहे हैं। इनमें राजपाल एंड संस, प्रकाशन संस्थान, समय प्रकाशन, यश प्रकाशन, योगदा सत्संग सोसायटी ऑफ इंडिया, गीता प्रेस, झारखंड झरोखा, सस्ता साहित्य मंडल, उपकार प्रकाशन, कबीर ज्ञान प्रकाशन केंद्र सहित कई प्रमुख प्रकाशक शामिल हैं। इसके अलावा वाणी प्रकाशन, राजकमल प्रकाशन, राधाकृष्ण प्रकाशन, पुस्तक महल और मनोज पब्लिकेशन की पुस्तकें भी उपलब्ध रहेंगी। मेले में ‘भारतीय मंडप' नामक एक विशेष स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र होगा, जहां बेस्ट सेलर श्रृंखला की पुस्तकें उपलब्ध होंगी। पुस्तक मेला के दौरान बच्चों के लिए कई नि:शुल्क प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें कविता-कहानी पाठ, चित्रकला, गायन, नृत्य, फैंसी ड्रेस और देशभक्ति गीत प्रतियोगिता प्रमुख हैं। आयोजकों ने स्कूलों और संस्थाओं से बच्चों को इन कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने की अपील की है। साथ ही साहित्यिक संवाद, पुस्तक लोकार्पण, कवि सम्मेलन और कवयित्री सम्मेलन जैसे कार्यक्रम भी प्रतिदिन आयोजित होंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!