राज्यपाल और CM चंपई ने बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, योगदानों को किया याद

Edited By Khushi, Updated: 09 Jun, 2024 02:43 PM

governor and cm champai paid tribute to birsa munda on his death anniversary

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बिरसा मुंडा की 124 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

रांची: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बिरसा मुंडा की 124 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और सीएम चंपई सोरेन ने रांची के कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल और बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान एवं संग्रहालय परिसर पहुंचे जहां उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

PunjabKesari

सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। माल्यार्पण करने के बाद राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि 25 साल की उम्र में शहादत देने वाले बिरसा मुंडा आज भी देशवासियों के दिलों में रहते हैं। वहीं मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा की लड़ाई लड़ी। यहां के आदिवासी-मूलवासी के हक, अधिकार एवं अस्मिता की लड़ाई लड़ी।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जो सीएनटी/एसपीटी एक्ट बना है यह हमारे पूर्वजों का ही देन है, यह कानून राज्य के आदिवासी एवं मूलवासियों के लिए सुरक्षा कवच है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन हम सभी लोग धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को सहृदय याद करते हैं और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हैं।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!