Ranchi में बिजली संकट को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने CM चंपई का फूंका पुतला, किया विरोध प्रदर्शन

Edited By Khushi, Updated: 15 Jun, 2024 11:14 AM

bharatiya janata yuva morcha burnt the effigy of cm champai

भीषण गर्मी में राजधानी रांची में बिजली की आंख मिचोली से जहां आम जनता परेशान है वहीं दूसरी और राजधानी में बिजली, पानी संकट को लेकर बीते शुक्रवार को भारतीय युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का पुतला फूंका।

Ranchi: भीषण गर्मी में राजधानी रांची में बिजली की आंख मिचोली से जहां आम जनता परेशान है वहीं दूसरी और राजधानी में बिजली, पानी संकट को लेकर बीते शुक्रवार को भारतीय युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का पुतला फूंका।

भारतीय युवा मोर्चा ने सीएम चंपई का पुतला दहन करने के साथ ही जोरदार नारेबाजी भी की। कार्यक्रम में शामिल युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन करते दिखे। भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर के महानगर अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि प्रचंड गर्मी पड़ रही है, ऐसे में लोगो को बिजली चाहिये पर राजधानी में बिजली का गंभीर संकट है। कुछ क्षेत्रों में तो बिजली की आपूर्ति 3-4 घंटे ही हो रही।

शशांक राज ने कहा कि ऐसे में हम आगाह करते हैं कि आने वाले 1 सप्ताह में अगर ये संकट फर नहीं हुआ तो भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर के कार्यकर्ता बिजली ऑफिस में ताला बंद करने का काम करेंगे।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!