राज्यपाल ने गुजरात के पूर्व CM केशुभाई पटेल के निधन पर जताया गहरा शोक

Edited By Diksha kanojia, Updated: 29 Oct, 2020 06:32 PM

governor mourns the death of former gujarat cm keshubhai patel

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

रांचीः झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

मुर्मू ने गुरुवार को कहा कि केशुभाई एक लोकप्रिय समाजसेवी एवं जननेता के साथ संवेदनशील व्यक्ति थे। ईश्चर उनकी आत्मा की चिरशांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें। वहीं, राज्यपाल ने छऊ नृत्य कलाकार पद्मश्री गुरू श्याम चरण पति के निधन पर भी गहरा दु:ख एवं शोक प्रकट किया है।

राज्यपाल ने कहा कि पद्मश्री गुरू श्याम चरण पति का छऊ नृत्य के प्रसार में बहुत योगदान है। वे कला एवं संस्कृति प्रेमी थे। ईश्वर उनकी आत्मा को चिरशांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!