Edited By Khushi, Updated: 15 Apr, 2026 11:01 AM

Jharkhand Weather: झारखंड में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी दी है और कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले पांच दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना...
Jharkhand Weather: झारखंड में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी दी है और कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले पांच दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है।
झारखंड के 10 जिलों में 17 अप्रैल से लू का येलो अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस और बढ़ेगा। मौसम विभाग ने 17 और 18 अप्रैल को रांची, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा और सरायकेला-खरसांवा में लू चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कई जिलों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।
"धूप से बचाव के उपाय अपनाएं"
मौसम विभाग ने सलाह दी है कि भीषण गर्मी के दौरान अनावश्यक बाहरी यात्राओं से परहेज करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और लू लगने के जोखिम को कम करने के लिए धूप से बचाव के उपाय अपनाएं।