झारखंड के 8 जिलों में 10 मई से चलेगी लू, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Edited By Khushi, Updated: 08 May, 2025 05:59 PM

heat wave will prevail in 8 districts of jharkhand from may 10

रांची: मौसम विभाग ने झारखंड के कुछ हिस्सों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी करते हुए वहां 10 मई से लू चलने का अनुमान लगाया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रांची: मौसम विभाग ने झारखंड के कुछ हिस्सों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी करते हुए वहां 10 मई से लू चलने का अनुमान लगाया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि अगले 5 दिनों में तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, "आठ जिलों के लिए लू की चेतावनी जारी की गई है, जिनमें से अधिकतर जिले संथाल परगना क्षेत्र में हैं। 10 मई को देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में लू की स्थिति बनने की संभावना है, जबकि 11 से 14 मई के बीच गिरिडीह और धनबाद जिले भी लू से प्रभावित हो सकता हैं।"

अधिकारी ने कहा, "आने वाले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।" फिलहाल राज्य भर में अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!