झारखंड में अभी नहीं थमेगा भारी बारिश का दौर, 6 जुलाई तक अलर्ट जारी

Edited By Khushi, Updated: 02 Jul, 2025 06:12 PM

heavy rains will not stop in jharkhand yet there will be heavy

रांची: झारखंड में 6 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

रांची: झारखंड में 6 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के कुछ हिस्सों में कल यानी गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक भारी बारिश के लिए ‘येलो अलर्ट' जारी किया है। राज्य के लोहरदगा, लातेहार, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग और रामगढ़ जिलों के लिए भी चार जुलाई सुबह साढ़े आठ बजे तक ‘येलो अलर्ट' जारी किया गया है। राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में बुधवार सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, ‘‘दक्षिणी झारखंड के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण और मानसून के प्रभाव से राज्य में छह जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है।'' उन्होंने बताया कि राज्य में 17 जून को मानसून की दस्तक के बाद से लगातार बारिश हो रही है।

अधिकारियों के अनुसार, एक जून से दो जुलाई के बीच झारखंड में सामान्य बारिश 206.5 मिमी की तुलना में 382.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो 85 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि में रांची जिले में सर्वाधिक 203 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई। इसके बाद लातेहार में 182 प्रतिशत और पूर्वी सिंहभूम में 158 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!