झारखंड के पलामू में TSPC का 'एरिया कमांडर' गिरफ्तार, 6 विभिन्न मामलों में था वांछित

Edited By Khushi, Updated: 23 Jun, 2025 01:18 PM

tspc s area commander arrested in jharkhand s palamu

पलामू: झारखंड के पलामू जिले में भाकपा (माओवादी) से अलग हुए धड़े तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के एक ‘एरिया कमांडर' को बीते रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पलामू: झारखंड के पलामू जिले में भाकपा (माओवादी) से अलग हुए धड़े तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के एक ‘एरिया कमांडर' को बीते रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि माओवादी की पहचान शंभू सिंह (24) के रूप में हुई है। पलामू जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) रेशमा रमेशन ने बताया कि सिंह को छतरपुर थाना क्षेत्र के पलवल गांव से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह ग्रामीणों से उगाही करने वहां पहुंचा था। उन्होंने बताया कि सिंह 24 अक्टूबर 2024 को छतरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और टीएसपीसी सदस्यों के बीच हुई मुठभेड़ में शामिल था। रमेशन ने बताया कि सिंह छह विभिन्न मामलों में वांछित है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!