हेमंत सोरेन ने पूर्व विधायक राजकिशोर महतो के निधन पर जताया शोक

Edited By Diksha kanojia, Updated: 03 Dec, 2020 11:52 AM

hemant soren mourns the death of former mla rajkishore mahato

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने टुंडी के पूर्व विधायक राजकिशोर महतो के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने टुंडी के पूर्व विधायक राजकिशोर महतो के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक महतो के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दु:ख की इस घड़ी को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

उल्लेखनीय है कि टुंडी के पूर्व विधायक महतो का बुधवार रात करीब आठ बजे निधन हो गया है। वह 74 वर्ष के थे। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज धनबाद के एक अस्पताल में चल रहा था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!