झारखंड में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में ‘इंडिया' गठबंधन का चेहरा होंगे हेमंत सोरेन: कांग्रेस

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Jul, 2024 08:43 AM

hemant soren will be face of  india  alliance in jharkhand elections congress

झामुमो के प्रमुख शिबू सोरेन के बेटे हेमंत ने बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन के इस्तीफा देने के बाद गुरुवार को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। डॉक्टर अजय कुमार ने कहा, “झारखंड में मुख्यमंत्री बदलने से विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन...

जमशेदपुर: कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य डॉक्टर अजय कुमार ने गुरुवार को कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन इस साल राज्य में होने वाले वाले विधानसभा चुनाव में ‘इंडिया' गठबंधन का चेहरा होंगे। 

"हम 2019 के चुनाव की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करेंगे"
झामुमो के प्रमुख शिबू सोरेन के बेटे हेमंत ने बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन के इस्तीफा देने के बाद गुरुवार को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। डॉक्टर अजय कुमार ने कहा, “झारखंड में मुख्यमंत्री बदलने से विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की संभावनाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बल्कि हम 2019 के चुनाव की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।” कांग्रेस झारखंड में झामुमो नीत गठबंधन सरकार में शामिल है। 

अजय कुमार ने दावा किया, “हेमंत सोरेन को बिना किसी सबूत के पांच महीने तक जेल में रखने से दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और सामान्य जाति के लोगों में नाराजगी है।” यह पूछे जाने पर कि क्या हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों के बीच सहमति बन गई है, इसपर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि इस मुद्दे पर शायद ही कोई मतभेद है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!