भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी मनिता ने क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, रांची के पद पर ग्रहण किया कार्यभार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 18 Oct, 2022 02:16 PM

ifs officer manita took charge as regional passport officer ranchi

मनिता क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रांची की अध्यक्षता करने वाली प्रथम भारतीय विदेश सेवा की प्रथम महिला अधिकारी हैं। वे 2016 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुईं और वे रूसी भाषा की वक्ता हैं। उन्होंने मॉस्को और दुशांबे (तजाकिस्तान) में भारतीय मिशनों...

 

रांचीः भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी मनिता ने आज क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, रांची के पद पर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।

मनिता क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रांची की अध्यक्षता करने वाली प्रथम भारतीय विदेश सेवा की प्रथम महिला अधिकारी हैं। वे 2016 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुईं और वे रूसी भाषा की वक्ता हैं। उन्होंने मॉस्को और दुशांबे (तजाकिस्तान) में भारतीय मिशनों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है।

उन्होंने भारत की वैक्सीन कूटनीति, मानवीय सहायता और संकट प्रबंधन से सम्बद्ध रहते हुए विदेश मंत्रालय के रैपिड रिस्पांस सेल में अवर सचिव के रूप में काम किया। भारतीय विदेश सेवा में नियुक्त होने से पहले, उन्होंने भारतीय राजस्व सेवाओं में सेवा की है और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काम किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!