झारखंड में अभी तक 121 करोड़ 91 लाख की हो चुकी है अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

Edited By Nitika, Updated: 20 May, 2024 12:02 PM

illegal seizure of rs 121 crore 91 lakh in jharkhand

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि पांचवें चरण के मतदान से पहले अभी तक 121 करोड़ 91 लाख की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती हुई। रवि कुमार ने यहां रविवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में संवाददाता सम्मेलन में कहा किस भी बूथ व्यवस्थित...

 

रांचीः झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि पांचवें चरण के मतदान से पहले अभी तक 121 करोड़ 91 लाख की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती हुई। रवि कुमार ने यहां रविवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में संवाददाता सम्मेलन में कहा किस भी बूथ व्यवस्थित किए जा चुके हैं। मतदानकर्मी मतदान केंद्रों पर पहुंच चुके हैं। मतदाताओं को सुविधाजनक ढंग से मतदान केंद्र जाकर मतदान करवाने के लिए तमाम उपाय किए गए हैं।

इस फेज में तीन संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों से जुड़े सात जिले समाहित हैं। यहां कुल 58,34,618 मतदाता हैं। इनमें 29,99,233 पुरुष और 28,35,329 महिला मतदाता हैं। कुल बूथों की संख्या 6705 है। इनमें से 575 बूथ शहरी क्षेत्र में और 6130 बूथ ग्रामीण इलाके में हैं। इनमें से 73 बूथ महिलाओं, 13 बूथ दिव्यांगों और 13 बूथ युवाओं के द्वारा संचालित होंगे। वहीं 36 यूनिक बूथ हैं, जो उस क्षेत्र की पहचान से जुड़े होंगे। उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में सोमवार को मतदान होना है।

वहीं मतदान सुबह सात बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा, जिस बूथ पर शाम पांच बजे तक मतदाता कतार में होंगे, उनके मतदान तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि चतरा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 16,89,926 मतदाता हैं, जिनमें 8,61,959 पुरुष और 8,27,965 महिला मतदाता हैं। चतरा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1899 बूथ हैं। उनमें 112 शहरी क्षेत्र में और 1787 ग्रामीण इलाके में हैं। इनमें से 16 बूथ महिलाओं, 4 बूथ दिव्यांगों और 3 बूथ युवाओं के द्वारा संचालित होंगे। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 5 यूनिक बूथ हैं। उन्होंने बताया कि कोडरमा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 22,05,318 मतदाता हैं, जिनमें 11,40,049 पुरुष और 10,65,246 महिला मतदाता हैं। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2552 बूथ हैं। उनमें 136 शहरी क्षेत्र में और 2416 ग्रामीण इलाके में हैं। इनमें से 23 बूथ महिलाओं, 1 बूथ दिव्यांगों और 4 बूथ युवाओं के द्वारा संचालित होंगे। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 20 यूनिक बूथ हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि हजारीबाग संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 19,39,374 मतदाता हैं, जिनमें 9,97,225 पुरुष और 9,42,118 महिला मतदाता हैं। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2254 बूथ हैं। उनमें 327 शहरी क्षेत्र में और 1927 ग्रामीण इलाके में हैं। इनमें से 34 बूथ महिलाओं, 8 बूथ दिव्यांगों और 6 बूथ युवाओं के द्वारा संचालित होंगे। वहीं इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 11 यूनिक बूथ हैं। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक राज्य में 121 करोड़, 91 लाख, 54 हजार की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गई है। उसमें से आयकर विभाग की जांच के दायरे में 5,07,72,332 रुपए की नकद राशि और अन्य बहुमूल्य सामग्री शामिल है। जांचोपरांत इनमें से 2,99,76,200 रुपए की नकद राशि एवं 20,70,043 रुपए मूल्य की सामग्री जब्त कर ली गई। वहीं 1,62,51,172 की नकदी को संबंधितों को वापस कर दिया गया।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!