चक्रवाती तूफान 'दाना' का झारखंड में दिखने लगा असर, कई इलाकों में बारिश, कोल्हान प्रमंडल में सभी स्कूल बंद

Edited By Harman, Updated: 25 Oct, 2024 01:21 PM

impact of cyclonic storm dana in jharkhand

चक्रवाती तूफान 'दाना' का झारखंड के कई इलाकों में असर दिख रहा है। राज्य के कोल्हान प्रमंडल के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार से ही बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान के कारण कोल्हान क्षेत्र (पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी...

रांची: चक्रवाती तूफान 'दाना' का झारखंड के कई इलाकों में असर दिख रहा है। राज्य के कोल्हान प्रमंडल के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार से ही बारिश हो रही है। इस प्रमंडल के जगन्नाथपुर, सरायकेला और बहरागोड़ा में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड बार‍िश हुई। इसके अलावा गिरिडीह, गोड्डा, हजारीबाग, रांची, साहिबगंज और लोहरदगा में भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान के कारण कोल्हान क्षेत्र (पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिला) में आज यानी शुक्रवार के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। इसी के चलते कोल्हान प्रमंडल के स्कूलों में आज यानी शुक्रवार को (25 अक्टूबर) को अवकाश की घोषणा कर दी गई।

तेज हवाओं के साथ-साथ गरज और वज्रपात की भी आशंका
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा, भारी बारिश के अलावा, क्षेत्र में गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। साथ ही रांची, जमशेदपुर, चाईबासा, सरायकेला, खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला, रामगढ़, पलामू सहित दक्षिणी, मध्य व पूर्व भाग के कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

तूफान को देखते हुए राज्य में आपदा प्रबंधन ने किए सारे बंदोबस्त
बता दें कि तूफान को देखते हुए राज्य में आपदा प्रबंधन ने किए सारी तैयारियां कर ली है। आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ की छह टीम को जमशेदपुर और चाईबासा में तैनात किया गया है, जबकि रांची में भी दो टीम को तैयार रखा गया है। वहीं बिजली विभाग में कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गयी है। रांची-पुरी-भुवनेश्वर से आने-जाने वाली ट्रेनें रद्द कर दी गई।

लोगों को सतर्क रहने के निर्देश
गौरतलब हो कि वज्रपात और तेज हवा से फसलों एवं वृक्ष को भी नुकसान पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से तेज हवा को लेकर कच्चे मकान और खेतों में काम करने वाले लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!